Sunday, September 20, 2026
Google search engine
Homecrime newsवजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 20 रुपये के विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति...

वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 20 रुपये के विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की पीटकर हत्या

असल न्यूज़। वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर महज 20 रुपये के विवाद को लेकर 50 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है।

20 रूपये को लेकर हुआ विवाद
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक और आरोपी के बीच 20 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर व्यक्ति के साथ मारपीट की। गंभीर चोट लगने के बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

घटना के वास्तविक कारणों और मारपीट के पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments