Saturday, July 27, 2024
Google search engine
Homeटेक्नोलॉजीPM Modi ने भारत टेक्स 2024 का किया उद्घाटन, 100 से अधिक...

PM Modi ने भारत टेक्स 2024 का किया उद्घाटन, 100 से अधिक देश हुए शामिल

Bharat Tex 2024 Inauguration प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानी 26 फरवरी को नई दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन किया। यह वस्त्र क्षेत्र से जुड़े वैश्विक स्तर के अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और दर्शना जरदोश भी शामिल हुईं। साथ ही इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देश शामिल हुए हैं।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भारत टेक्स-2024 का उद्घाटन किया। यह देश में आयोजित होने वाले अब तक के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और दर्शना जरदोश भी शामिल हुई।

भारत टेक्स-2024 का आयोजन 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री के 5F विजन से प्रेरणा लेते हुए, इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन के जरिए खेत से लेकर विदेश पर एकीकृत रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है। जो संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को कवर करता है।

भारत मंडपम में भारत टेक्स 2024 के उद्घाटन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 26 जुलाई 2023 को पीएम मोदी द्वारा इस भारत मंडपम का उद्घाटन किए हुए केवल 7 महीने हुए हैं और केवल सात महीनों में, यह जगह और यशोभूमि छोटी पड़ने लगी है। अब, हमें दोनों स्थानों पर चरण 2 को जल्द से जल्द शुरू करने की आवश्यकता है, जिसका उद्घाटन आप (पीएम मोदी) अपने तीसरे कार्यकाल में कर सकते हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments