Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली में ‘घर जमाई’ विवाद ने लिया हिंसक रूप, मां की पिटाई...

दिल्ली में ‘घर जमाई’ विवाद ने लिया हिंसक रूप, मां की पिटाई कर तोड़ी नाक

असल न्यूज़:  राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे को ‘घर जमाई’ बनाने के विरोध में एक मां को गंभीर रूप से पीटा गया। आरोप है कि बेटे के सास-ससुर ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया, जिसमें उसके सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं।

घायल महिला को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


क्या है पूरा मामला?

पीड़िता मालती अपने परिवार के साथ कबीर नगर इलाके में रहती हैं और गृहिणी हैं। उनके बेटे भविष्य की शादी जनवरी 2025 में कशिश नाम की महिला से हुई थी।

बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल की देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बहू ने अपने माता-पिता—गुलशन और रीना—को फोन कर बुला लिया।


‘घर जमाई’ बनाने का दबाव, विरोध पर हमला

आरोप है कि बहू के माता-पिता घर पहुंचते ही भविष्य पर ‘घर जमाई’ बनने का दबाव बनाने लगे। जब मालती ने इसका विरोध किया तो मामला हिंसक हो गया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और लात-घूंसे बरसाए। इतना ही नहीं, उनका सिर फर्श पर पटक दिया गया, जिससे गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा।


पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments