Saturday, May 2, 2026
Google search engine
Homecrime updateपश्चिम विहार में घरेलू सहायिका ने लाखों के गहनों पर किया हाथ...

पश्चिम विहार में घरेलू सहायिका ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

भरोसे का फायदा उठाकर महिला ने की लाखों की चोरी, कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

प्रदीप सिंह उज्जैन। पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला होम ट्यूटर ने भरोसे का फायदा उठाकर घर से लाखों के गहने चोरी कर लिए। हालांकि, दिल्ली पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। थाना पश्चिम विहार ईस्ट में शिकायत दर्ज की गई। शिकायत के आधार पर घर से सोने के आभूषण, पर्स, परफ्यूम और कपड़ों का पार्सल चोरी हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ACP राजबीर लांबा के निर्देशन में और SHO इंस्पेक्टर अनिल यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में HC जितेंद्र, HC कुलदीप और महिला कांस्टेबल प्रियंका शामिल थीं। जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्ध महिला की पहचान की। पूछताछ में पता चला कि वह घर में होम ट्यूटर के रूप में कार्यरत थी और उसे पश्चिम पुरी स्थित “कृष्णा ट्यूटर्स” के माध्यम से नियुक्त किया गया था।

इसके बाद पुलिस ने पश्चिम पुरी में छापा मारकर आरोपी महिला ‘D’ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह कक्षा 6 के छात्र को पढ़ाने जाती थी। इसी दौरान उसने देखा कि घर में एक अलमारी बिना ताले के खुली रहती थी। लालच में आकर उसने मौका देखकर गहनों और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया जिसमे 6 सोने की चेन,1 सोने का मंगलसूत्र, 2 बच्चों के सोने के कंगन,1 सोने का सेट (हार और झुमके), 2 हीरे जड़े सोने के कंगन, 6 हीरे जड़ी सोने की अंगूठियां, 5 हीरे जड़े सोने के झुमके,4 चांदी के कंगन आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और बरामद सभी सामान को केस प्रॉपर्टी के रूप में जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments