Wednesday, May 13, 2026
Google search engine
Homecrime newsशाहबाद डेरी में महिला से मारपीट कर लूट करने वाला गिरफ्तार

शाहबाद डेरी में महिला से मारपीट कर लूट करने वाला गिरफ्तार

प्रदीप सिंह उज्जैन। शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल लूट की वारदात के महज 18 दिनों के भीतर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दे दिया। घटना 18 अप्रैल 2026 की शाम की है। 21 वर्षीय युवती प्रह्लादपुर बस स्टैंड के पास खड़ी थी, तभी एक युवक ने उसके साथ मारपीट कर उसका iPhone 15 छीन लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे बीट स्टाफ HC विक्रम तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला के साथ आरोपी का पीछा किया।

कुछ ही मिनटों में आरोपी को जैन कॉलोनी गेट नंबर-3 के पास दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान पंकज के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया iPhone 15 भी बरामद कर लिया।

पीड़िता के बयान पर शाहबाद डेरी थाने में मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई गई और पुलिस ने मात्र 72 घंटों में जांच पूरी कर ली।

इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व डीसीपी आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट आईपीएस हरेश्वर स्वामी के निर्देशन में किया गया। थाना प्रभारी राजकुमार आमिर, एसीपी जोगिंदर सिंह, एसआई श्रीवास्तव, एचसी विक्रम राजेश और सीटी। ओपीध्यक्ष कुमार की टीम ने केश को तेजी से संगीत में अहम भूमिका निभाई।

अदालत ने भी जांच एजेंसी की मेहनत और पेशेवर तरीके से सबूत जुटाने की सराहना की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टीम को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए बड़ा संदेश मानी जा रही है कि अब सड़क अपराधों में न केवल तुरंत गिरफ्तारी होगी, बल्कि तेजी से जांच और ट्रायल कराकर जल्द सजा भी दिलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments