Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRपेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड भी महंगी, आम लोगों की...

पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड भी महंगी, आम लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ

असल न्यूज़: देश में लगातार बढ़ रही महंगाई का असर अब आम लोगों के नाश्ते तक पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल और दूध के दाम बढ़ने के बाद अब ब्रेड भी महंगी हो गई है। मुंबई और आसपास के इलाकों में ब्रेड कंपनियों ने अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 2 से 5 रुपये प्रति पैकेट तक की बढ़ोतरी कर दी है।

14 मई को दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं अब ब्रेड के दाम बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट और बिगड़ गया है। बढ़ती ट्रांसपोर्ट कॉस्ट, आयातित प्लास्टिक पैकेजिंग सामग्री की महंगाई और रुपये में गिरावट को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मॉडर्न ब्रेड ने अपने कई बेसिक प्रोडक्ट्स की कीमतों में एकमुश्त 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। बाजार में चर्चा है कि जल्द ही ब्रिटानिया और अन्य ब्रेड कंपनियां भी दाम बढ़ा सकती हैं। हालांकि कंपनी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

ब्रेड के नए रेट

खुदरा विक्रेताओं के अनुसार,

  • 400 ग्राम सैंडविच ब्रेड: 40 रुपये से बढ़कर 45 रुपये
  • होल व्हीट ब्रेड: 55 रुपये से बढ़कर 60 रुपये
  • मल्टीग्रेन ब्रेड: 60 रुपये से बढ़कर 65 रुपये
  • छोटे ब्राउन ब्रेड पैकेट: 28 रुपये से बढ़कर 30 रुपये
  • व्हाइट ब्रेड: 20 रुपये से बढ़कर 22 रुपये
  • ब्राउन ब्रेड: 45 रुपये से बढ़कर 50 रुपये

बेकरी कारोबारियों का कहना है, कि प्लास्टिक पैकेजिंग, प्रिजर्वेटिव्स, नमक और ट्रांसपोर्टेशन की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसकी वजह से कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े

इस बीच 19 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा किया है। पिछले पांच दिनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले भी करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए गए थे।

नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है, कि ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर साफ दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में दूध, सब्जियां, राशन और अन्य खाद्य उत्पाद भी महंगे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments