Monday, May 25, 2026
Google search engine
Homecrime newsITBP जवान मां का कटा हाथ लेकर पहुंचा कमिश्नरेट, अस्पताल पर लगाया...

ITBP जवान मां का कटा हाथ लेकर पहुंचा कमिश्नरेट, अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप-देखें VIDEO

असल न्यूज़: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महाराजपुर थाना क्षेत्र निवासी विकास सिंह, जो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सिपाही के पद पर तैनात हैं, अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नरेट ऑफिस पहुंच गए।

आईटीबीपी जवान ने टाटमिल स्थित Krishna Hospital के डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।

परिजनों के अनुसार, विकास सिंह ने अपनी मां को सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनकी मां का हाथ काट दिया। घटना के बाद परिवार में भारी आक्रोश है और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

बताया जा रहा है, कि जवान अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर सीधे पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे और अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी। इस घटना की खबर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है,। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी जांच कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments