Thursday, May 21, 2026
Google search engine
Homecrime newsमेरठ के होटल टाउन एंड रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का खुलासा-देखें VIDEO

मेरठ के होटल टाउन एंड रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का खुलासा-देखें VIDEO

असल न्यूज़: मेरठ में पुलिस ने होटल की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मामला टीपी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने ग्राहक बनकर होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक समेत कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस को लंबे समय से होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी,। इसके बाद टीम ने योजना बनाकर ग्राहक के रूप में होटल में एंट्री की और मौके पर रेड कर दी। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है, कि होटल में युवतियों को बाहर से बुलाया जाता था और ग्राहकों को कमरे उपलब्ध कराए जाते थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। मामले में जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments