Monday, June 22, 2026
Google search engine
Homecrime news‘बोतल बाबा’ पर रेप की कोशिश का आरोप, महिला की शिकायत पर...

‘बोतल बाबा’ पर रेप की कोशिश का आरोप, महिला की शिकायत पर गिरफ्तार.

असल न्यूज़: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में स्वयंभू ‘बोतल बाबा’ के नाम से चर्चित हरिओम यादव पर एक महिला ने छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाबा समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी हरिओम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता का आरोप है, कि बाबा ने उस पर कथित रूप से काली शक्तियों का साया होने की बात कहकर उसे अपने आश्रम में बुलाया। महिला का कहना है कि पूजा-पाठ और तांत्रिक अनुष्ठान के बहाने बाबा ने उसके साथ छेड़छाड़ की और रेप की कोशिश की।

महिला के अनुसार, उसने शोर मचाकर खुद को बचाया और किसी तरह आश्रम से निकलकर पुलिस के पास पहुंची। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत, के आधार पर हरिओम यादव उर्फ ‘बोतल बाबा’ सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है, कि हरिओम यादव कानपुर देहात में ‘हरिधाम सरकार आश्रम’ का संचालन करते हैं और स्थानीय स्तर पर ‘बोतल बाबा’ के नाम से जाने जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments