Friday, June 26, 2026
Google search engine
Homecrime newsरानी बाग़ मुल्तानी मोहल्ला में खुदाई का काम जोरों पर, बारिश सिर...

रानी बाग़ मुल्तानी मोहल्ला में खुदाई का काम जोरों पर, बारिश सिर पर

रानी बाग, दिल्ली के मुल्तानी मोहल्ला क्षेत्र में इन दिनों सीवर लाइन बिछाने और मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसके कारण अधिकांश गलियां खुदी पड़ी हैं। राजा पार्क चौक से हनुमान मंदिर तक सड़क पूरी तरह उखड़ी हुई है। हालत यह है कि किसी भी गली से होकर निकलना आसान नहीं रह गया है।

प्रश्न यह है कि जिस कार्य को मार्च-अप्रैल तक पूरा हो जाना चाहिए था, उसे मानसून के ठीक पहले जून माह में क्यों शुरू किया गया? स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की अदूरदर्शिता का खामियाजा अब क्षेत्र के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

जहां-जहां सीवर का कार्य पूरा हो चुका है, वहां से मिट्टी और मलबे के ढेर भी पूरी तरह नहीं हटाए गए हैं। परिणामस्वरूप 24 जून (बुधवार) को हुई बारिश के बाद गलियों में कीचड़ फैल गया और लोगों का घरों तक पहुंचना कठिन हो गया।

वास्तव में सीवरों की सफाई, गाद निकासी तथा सड़कों की खुदाई जैसे कार्य मानसून के आगमन से पहले पूरे कर लिए जाने चाहिए, ताकि वर्षा के दौरान नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। संबंधित विभाग को शीघ्रता से कार्य पूर्ण कर सड़कों को दुरुस्त करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments