Friday, June 26, 2026
Google search engine
Homecrime newsसाउथ दिल्ली में पति ने पत्नी को मारी 3 गोलियां, डेढ़ साल...

साउथ दिल्ली में पति ने पत्नी को मारी 3 गोलियां, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी; आरोपी फरार

असल न्यूज़: दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर तिगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय कविता अपने पति शुभम गहलोत के साथ संगम विहार स्थित अमृता पब्लिक स्कूल के पास के-2 ब्लॉक में रहती थीं। दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शुभम एक निजी कंपनी में फाइनेंस से जुड़ा कार्य करता है।

आर्थिक तंगी को लेकर होता था विवाद

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दंपति आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। गुरुवार शाम शुभम के ऑफिस से लौटने के बाद एक बार फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

आरोप है, कि गुस्से में आकर शुभम ने पिस्तौल निकालकर पत्नी पर 2 से 3 गोलियां चला दीं। गोली लगने से कविता की मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घटनास्थल से 2 से 3 खाली कारतूस (खोखे) बरामद किए गए, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

आरोपी पति फरार, तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि आरोपी शुभम गहलोत घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और हत्या के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था।

फिलहाल पुलिस, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पूरा खुलासा हो सकेगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments