प्रदीप सिंह उज्जैन। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ड्रैगन नाइफ (तेजधार हथियार) भी बरामद किया है।
क्या है मामला?
पुलिस के अनुसार, 26 जून को SRHC अस्पताल, नरेला से सूचना मिली कि मेट्रो विहार निवासी अंकित को तेजधार हथियार से घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल (MLC) प्राप्त किया, जिसमें डॉक्टर ने तेजधार हथियार से हमले की पुष्टि की।
घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में हुआ खुलासा पुलिस जांच में सामने आया कि अंकित, अर्जुन और विक्की का आदित्य उर्फ आदी और उसके साथी के साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी आदित्य ने तेजधार हथियार से अंकित के सीने पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी आदित्य उर्फ आदी होलंबी कलां को गिरफ्तार कर लिया गया। और आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया ड्रैगन नाइफ भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस अन्य फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

