Tuesday, June 30, 2026
Google search engine
Homecrime newsशालीमार बाग थाने की टीम ने 81 मुकदमों में शामिल शातिर स्नैचर...

शालीमार बाग थाने की टीम ने 81 मुकदमों में शामिल शातिर स्नैचर किया गिरफ्तार, सोने-हीरे के आभूषण बरामद

नीति सैन। उत्तर-पश्चिम जिला की शालीमार बाग थाना पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए 81 आपराधिक मामलों में शामिल एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन उर्फ मोडल (28) के रूप में हुई है, जो थाना समयपुर बादली का घोषित बैड कैरेक्टर (BC) भी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शिकायतकर्ता का छीना गया पर्स, सोने व हीरे के आभूषण तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

कार लॉक करते समय झपटा था हैंडबैग
पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को पीतमपुरा निवासी नेहा चड्ढा (41) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शाम करीब 6:30 बजे AK-1, शालीमार बाग के सामने अपनी कार लॉक कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक बदमाश उनका हैंडबैग झपटकर फरार हो गया।

हैंडबैग में करीब 5 ग्राम की सोने की चेन, डायमंड लॉकेट, सोने का ब्रेसलेट, नोज़ पिन, ₹15,000 नकद, बैंक कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। शिकायत के आधार पर थाना शालीमार बाग में FIR संख्या 195/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से आरोपी दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व और ACP मुकेश वालिया के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में HC कुलदीप सिंह, कांस्टेबल कृष्ण, सुभाष, उत्तम, हरेंद्र और सागर शामिल थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर लगातार दबिश दी। आखिरकार आरोपी सचिन उर्फ मोडल को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्नैचिंग की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शिकायतकर्ता का छीना गया पर्स बरामद कर लिया, जिसमें सोने की चेन, डायमंड लॉकेट, नोज़ पिन और डायमंड ब्रेसलेट सुरक्षित मिले। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

81 मामलों का हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्नैचिंग, लूट और चोरी के कुल 81 मामलों में पहले से शामिल रहा है। वह थाना समयपुर बादली का घोषित बैड कैरेक्टर (BC) भी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने जल्दी पैसा कमाने के लालच में महिला को आसान निशाना समझकर वारदात को अंजाम दिया।

जांच जारी
पुलिस अब आरोपी से बाकी छीने गए सामान की बरामदगी और अन्य स्नैचिंग मामलों में उसकी संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर कई अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments