Wednesday, November 25, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली के प्रीत विहार कैफे में युवती से कथित गैंगरेप, दो महिलाओं...

दिल्ली के प्रीत विहार कैफे में युवती से कथित गैंगरेप, दो महिलाओं समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक कैफे में 22 वर्षीय युवती के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि कैफे में देर रात शराब पार्टी के बाद युवती के साथ यह वारदात हुई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

देर रात कैफे खोलकर की गई पार्टी

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में आठ लोग पहुंचे थे। कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो गया था, लेकिन समूह में शामिल एक व्यक्ति के पास कैफे की चाबी थी।

आरोप है कि कैफे बंद होने के बाद इन लोगों ने दोबारा उसे खोला और अंदर शराब पार्टी की। पार्टी के बाद सभी लोग तड़के करीब 3:30 बजे कैफे से बाहर निकले। शिकायत के अनुसार, इसके बाद युवती के साथ कथित गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

कैफे की महिला कर्मचारियों पर भी मदद का आरोप

पीड़िता की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घटना में कैफे की महिला कर्मचारियों ने भी आरोपियों की मदद की। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, अन्य आरोपियों की तलाश

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कथित गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments