असल न्यूज़: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने बस ड्राइवर के 4599 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है।
यह भर्ती अभियान, राज्य में परिवहन सेवाओं को मजबूत करने और खाली पदों को भरने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों, को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।
1. लिखित परीक्षा
- कुल अंक: 100
- वेटेज: 40 प्रतिशत
2. ड्राइविंग टेस्ट
- वेटेज: 60 प्रतिशत
- न्यूनतम योग्यता अंक: 50 में से 35 अंक
लिखित परीक्षा, में सफल उम्मीदवारों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
वेतनमान
भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को 26,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग (General Category): ₹300
- आरक्षित वर्ग (Reserved Category): ₹200
कैसे करें आवेदन?
- GSRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
सरकारी क्षेत्र में ड्राइवर, पद पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

