Friday, June 12, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRAIIMS Bilaspur Recruitment 2026: एमटीएस, जेई समेत 33 पदों पर भर्ती, 10वीं...

AIIMS Bilaspur Recruitment 2026: एमटीएस, जेई समेत 33 पदों पर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका

असल न्यूज़: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने AIIMS बिलासपुर में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 33 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें एमटीएस (MTS), जूनियर इंजीनियर (JE), लैब टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, बायोमेडिकल इंजीनियर, ओटी टेक्नीशियन और रेडियोलॉजी टेक्नीशियन जैसे पद शामिल हैं।

पदवार रिक्तियां

पद का नाम पदों की संख्या
फिजियोथेरेपिस्ट 03
लैब टेक्नीशियन 15
मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन 03
जूनियर इंजीनियर (एसी एवं आर) 01
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 03
जूनियर इंजीनियर (सिविल) 02
एमटीएस (MTS) 02
बायोमेडिकल इंजीनियर 01
ओटी टेक्नीशियन 02
रेडियोलॉजी टेक्नीशियन 01
कुल पद 33

आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए एससी, एसटी और PwD श्रेणी के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

वहीं सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 295 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता

भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  • एमटीएस (MTS): 10वीं पास या ITI
  • फिजियोथेरेपिस्ट: 12वीं (PCB) + फिजियोथेरेपी में स्नातक डिग्री + अनुभव
  • लैब टेक्नीशियन: मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी/साइंस में स्नातक + अनुभव
  • जेई (सिविल/इलेक्ट्रिकल/एसी एंड आर): संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा
  • बायोमेडिकल इंजीनियर: B.E./B.Tech या डिप्लोमा
  • ओटी टेक्नीशियन एवं रेडियोलॉजी टेक्नीशियन: संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

ऐसे करें आवेदन

  • निर्धारित आवेदन फॉर्म भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट तैयार करें।
  • सभी दस्तावेज एक सीलबंद लिफाफे में रखें।
  • आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजें।
  • ऑनलाइन या व्यक्तिगत आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन भेजने का पता

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL)
BECIL भवन, C-56/A-17, सेक्टर-62,
नोएडा – 201307, उत्तर प्रदेश

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments