Wednesday, June 17, 2026
Google search engine
HomeJobsRBI में बिना परीक्षा सीधी भर्ती, हर महीने मिलेगा 1.5 लाख रुपये...

RBI में बिना परीक्षा सीधी भर्ती, हर महीने मिलेगा 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड.

असल न्यूज़: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ‘यंग प्रोफेशनल’ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1.50 लाख रुपये का फिक्स स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आरबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती मुंबई स्थित विभिन्न केंद्रीय कार्यालय विभागों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12 पदों पर होगी भर्ती

RBI Young Professional Recruitment 2026 के तहत कुल 12 पदों को भरा जाएगा। ये पद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और क्लाइमेट चेंज रिस्क जैसे आधुनिक और विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों के लिए हैं।

3 साल का होगा कॉन्ट्रैक्ट

यह भर्ती पूर्णतः कॉन्ट्रैक्ट आधारित होगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआती तौर पर 3 वर्ष के लिए की जाएगी। कार्य प्रदर्शन और बैंक की आवश्यकता के अनुसार अनुबंध की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है।

आयु सीमा और योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

मिलेगी 1.5 लाख रुपये मासिक सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1,50,000 रुपये, का फिक्स स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि इसके अलावा किसी प्रकार का महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता (HRA) या अन्य सरकारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

आरबीआई ने स्पष्ट किया है, कि कॉन्ट्रैक्ट अवधि के दौरान उम्मीदवार किसी अन्य सरकारी या निजी संस्थान में नौकरी, पार्ट-टाइम कार्य या किसी प्रकार की फीस आधारित सेवा नहीं दे सकेंगे।

कब होगी जॉइनिंग?

चयनित उम्मीदवारों की संभावित जॉइनिंग अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच होगी। नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट जमा करनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Opportunities’ सेक्शन में जाकर ‘Vacancies’ पर क्लिक करें।
  • “Engagement of Young Professionals in RBI” लिंक खोलें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और रिज्यूमे अपलोड करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments