Monday, July 6, 2026
Google search engine
Homecrime newsनिहाल विहार थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा, 7 साल से फरार घोषित...

निहाल विहार थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा, 7 साल से फरार घोषित नाइजीरियाई अपराधी

नीति सैन। आउटर जिला पुलिस की निहाल विहार थाना टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे नाइजीरियाई नागरिक ओबिन्ना उजोर वैलेंटाइन उर्फ अगाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी को वर्ष 2019 में अदालत द्वारा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, थाना निहाल विहार के एसएचओ इंस्पेक्टर शिश पाल के नेतृत्व में एसीपी पश्चिम विहार राजबीर लांबा की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में एचसी देवेंद्र कुमार और एचसी बलराज शामिल थे, जिन्हें घोषित अपराधियों की तलाश और गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई थी।

4 जुलाई 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी चंदर विहार इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जीत प्रॉपर्टी, चंदर विहार, नीलोठी के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी को 26 सितंबर 2019 को एफआईआर संख्या 12/2016 में अदालत द्वारा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया गया था। यह मामला धारा 419, 420, 468, 471, 120B आईपीसी तथा विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत क्राइम ब्रांच, दिल्ली में दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी को बीएनएसएस की धारा 35(1)(d) के तहत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments