Wednesday, November 25, 2026
Google search engine
Homecrime newsOYO होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे से सुसाइड नोट...

OYO होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे से सुसाइड नोट और जहर की पुड़िया बरामद;

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सराय थाना क्षेत्र के एक OYO होटल के कमरे में छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को कमरे से कथित सुसाइड नोट और चूहे मारने की दवा की खाली पुड़िया मिली है। छात्रा के साथ होटल में ठहरा युवक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

कॉलेज जाने के नाम पर घर से निकली थी छात्रा

मृतका की पहचान कुरैशीपुर की गांधी कॉलोनी निवासी अर्चना के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अर्चना सोमवार सुबह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोपहर करीब 3 बजे तक उसकी परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और मंगलवार सुबह पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

होटल के कमरे में बेहोश मिली अर्चना

इसी दौरान पुलिस को सराय इलाके के एक होटल में युवती के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल स्टाफ की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर अर्चना बेड पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। बताया गया कि उसके मुंह और नाक से झाग निकल रहे थे।

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को चूहे मारने की दवा की खाली पुड़िया और एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी युवक के साथ होटल में ठहरी थी छात्रा, युवक फरार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अर्चना सोमवार से अपने पड़ोस में रहने वाले विपिन यादव के साथ होटल में ठहरी हुई थी। छात्रा की मौत के बाद विपिन मौके से फरार हो गया।

पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। युवक से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े कई पहलुओं पर जानकारी मिलने की उम्मीद है।

सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की लिखावट की जांच करा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments