Saturday, June 13, 2026
Google search engine
Homecrime newsगाजियाबाद के मसूरी में गंगनहर से अज्ञात शव बरामद, पहचान में जुटी...

गाजियाबाद के मसूरी में गंगनहर से अज्ञात शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

असल न्यूज़: मसूरी थाना क्षेत्र में नाहल चौकी के पास गंगनहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।

घटनास्थल पर शव मिलने, की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज या वस्तु बरामद नहीं हुई जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान भी कराया जा रहा है। जिले के अन्य थानों और पड़ोसी जनपदों को भी शव मिलने की सूचना भेजी गई है।

पुलिस ने घटनास्थल, का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों के संबंध में अधिक स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, और मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments