Wednesday, May 13, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRदिल्ली के 13 जिलों में अनाश्रित, पीड़ित एवं असहाय लोगों हेतु विशेष...

दिल्ली के 13 जिलों में अनाश्रित, पीड़ित एवं असहाय लोगों हेतु विशेष रेस्क्यू अभियान का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

अजय शर्मा: नई दिल्ली। अपना घर आश्रम, समाज कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार एवं सेवा भारती दिल्ली प्रांत के संयुक्त प्रयास से दिल्ली के सभी 13 जिलों में चलाए जा रहे अनाश्रित, पीड़ित एवं असहाय लोगों के विशेष रेस्क्यू अभियान का आज दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अभियान के अंतर्गत आज दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से कुल _ पुरुष प्रभुजी एवं _ महिला प्रभुजी का रेस्क्यू किया गया।

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्रराज, भारतीय जनता पार्टी के विशेष प्रशिक्षण अभियान में व्यस्त होने के बावजूद भी पूरे दिन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस विशेष सेवा अभियान पर निरंतर नजर बनाए रहे तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहे।

वहीं दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, की मीडिया टीम द्वारा आज इस अभियान की विशेष मीडिया कवरेज भी की गई, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्तुत किया जाएगा।

गौरतलब है, कि यह विशेष रेस्क्यू अभियान 15 मई 2026 तक निरंतर चलाया जाएगा। इसके उपरांत भी अपना घर आश्रम के माध्यम से यह सेवा कार्य सतत जारी रहेगा।

पिछले दो दिनों में कुल 113 प्रभुजी का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से तूठखुर्द आश्रम में 88,पंजाबखोड़ आश्रम में 1 तथा महिला आश्रम बुढ़पूर में 22 प्रभुजी को सेवा एवं उपचार हेतु लाया गया है। सभी की सेवा एवं चिकित्सकीय देखभाल प्रारंभ कर दी गई है।आज दिनांक 12 मई 2026 को कुल 69 प्रभु जी का रेस्कयु किया गया ।

अभियान के अंतर्गत रेस्क्यू किए गए, सभी प्रभुजी को अपना घर आश्रम की संबंधित शाखाओं में लाकर उनकी सेवा, उपचार एवं पुनर्वास का कार्य किया जाता है। स्वस्थ होने के उपरांत उन्हें पुनः समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाता है अथवा उनके परिवारजनों से मिलवाया जाता है।

यदि आपको भी कोई असहाय, बेसहारा या पीड़ित व्यक्ति सड़क पर दिखाई देता है, तो आप अपना घर आश्रम के टोल फ्री नंबर 18001031033 पर सूचना देकर इस सेवा कार्य में सहभागी बन सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments